Friday, 31 August 2018

हिज्बुल चीफ के बेटे को कोर्ट ने 10 सितंबर तक NIA की हिरासत में भेजा


READ MORE

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को हिज्बुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे को 10 सितंबर तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की हिरासत में भेज दिया. जिला न्यायाधीश पूनम एम बाम्बा ने 10 सितंबर तक सैयद अहमद शकील (48) की हिरासत का एनआईए का अनुरोध स्वीकार कर लिया.वांछित आतंकवादी सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे को एनआईए ने गुरुवार को 2011 के आतंक वित्त पोषण मामले में गिरफ्तार किया था. आरोप है कि बेटे ने अपने पिता सलाहुद्दीन से कथित रूप से पैसे लिए थे.


दिल्ली की एक अदालत से प्राप्त गैरजमानती वारंट के साथ एनआईए अधिकारियों ने राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर गुरुवार को श्रीनगर के रामबाग इलाके से 48 साल के सैयद अहमद शकील को उस समय गिरफ्तार किया था जब वह शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान जा रहे थे, जहां वह वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के रूप में काम करते हैं.


इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय राजधानी लाकर गुरुवार शाम एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिसने उन्हें इस निर्देश के साथ एक दिन की हिरासत में भेजा था कि अगले दिन संबंधित न्यायाधीश के सामने उन्हें पेश किया जाए.शकील सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे हैं जिन्हें इस मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले इसी साल, उनके एक अन्य बेटे शाहिद को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था. शाहिद जम्मू कश्मीर सरकार के कृषि विभाग में कार्यरत थे.


जांच एजेंसी ने दावा किया था कि जांच के दौरान, सऊदी अरब में सक्रिय उसके कार्यकर्ताओं के जरिए आतंकवादी संगठन से कोष प्राप्त करने में शकील की भूमिका सामने आई थी.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/team-india-west-indies-chris-gayle-mahendra-singh-dhoni-ind-vs-wi-465168.html

No comments:

Post a Comment