Wednesday, 29 August 2018

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में बड़ा आतंकी हमला, पुलिस के 4 जवान शहीद


READ MORE

जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने बुधवार दोपहर पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया. इस हमले में पुलिस के चार जवान शहीद हो गए. हमले के बाद आतंकवादी अपने साथ तीन एके47 भी छीनकर भाग गए. हमले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है.आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर उस वक्त हमला किया जब वे अपने वाहन की मरम्मत कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.


बता दें कि अनंतनाग सेक्‍टर के मुनवर्ड में सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए थे. इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है. मुठभेड़ को देखते हुए जिले में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार आतंकवादी हिज़्बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर हैं.




पुलिस ने बताया कि अभियान में अल्ताफ काचरू नाम का आतंकवादी मारा गया है. यह कश्मीर घाटी में हिज्बुल मुजाहिदीन के सबसे पुराने आतंकवादियों में से एक है. वह पुलिसकर्मियों की हत्या सहित कई मामलों में शामिल रहा है. दूसरे आतंकवादी की अभी तक पहचान नहीं हुई है.


जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अनंतनाग सेक्‍टर के मुनवर्ड में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. आतंकियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ तलाशी अभियान चलाया. आतंकियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी. काफी देर चली फायरिंग के बाद दोनों आतंकियों को मार गिराया गया.


इसे भी पढ़ें :-
जम्‍मू-कश्‍मीरः अनंतनाग में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर में 4 आतंकी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फोटो


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ashokas-manuscripts-are-intentionally-destroyed-says-bihar-cm-nitish-kumar-1356361.html

No comments:

Post a Comment