Wednesday, 29 August 2018

बैलेट पेपर से वोटिंग न होने पर राजनीतिक पार्टियां करें चुनाव का बहिष्कार : राज ठाकरे


READ MORE

चुनावों के दौरान ईवीएम मशीन में होने वाली कथित गड़बड़ियों के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आने के लिए महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने पत्र लिखा है. उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से अनुरोध किया है कि जब तक चुनाव आयोग वीवीपैट मशीन उपलब्ध नहीं कराती तब तक चुनाव न कराए जाएं.राज ठाकरे ने अपने पत्र में ईवीएम मुद्दे को लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सभी पार्टियों से ध्यान देने की गुहार लगाई है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि चुनावों में इस्तेमाल होने वाली बैलेट प्रक्रिया के माध्यम से देश में कई सरकारें बदली हैं. जनता का फैसला हमें स्वीकार्य होता है. असली वोटर राजा है. लेकिन पिछले तीन-चार वर्षों से इस अधिकार का उल्लंघन किया गया है.


ठाकरे ने अपने पत्र में लिखा है कि ईवीएम मशीनों की वैधता संदेह के घेरे में है. उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि अगर चुनाव आयोग बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव नहीं कराता है तो सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव का बहिष्कार करें.


राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना से भी चुनावों का बहिष्कार करने का अनुरोध किया है.इसे भी पढ़ें-
वामपंथी विचारकों के हाउस अरेस्ट पर केंद्र ने कहा- ‘वो नक्सलियों की कर रहे थे आर्थिक मदद’
इन 21 बड़े सरकारी बैंकों को लेकर मोदी सरकार उठाने जा रही है बड़ा कदम!


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/QAa3vbxGyHM/story01.htm

No comments:

Post a Comment