Tuesday, 28 August 2018

शिकागो एयरपोर्ट को लेकर एयर इंडिया-विस्तारा ने ट्विटर पर ऐसे लिए मज़े!


READ MORE

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने मंगलवार शाम को जब ट्विटर पर शिकागो जा रही एक उड़ान में फेरबदल की जानकारी दी तो उस पर निजी विमानन कंपनी विस्तारा के रणनीति और वाणिज्यिक प्रमुख संजीव कपूर की टिप्पणी से हंसी-मजाक का एक दौर चल निकला.दरअसल एयर इंडिया ने शाम साढ़े सात बजे करीब ट्वीट किया कि खराब मौसम के चलते दिल्ली से शिकागो जा रही उड़ान अब शिकागो हवाईअड्डे के स्थान पर शिकागो रॉकफोर्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगी. आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहें.


इस ट्वीट में एयर इंडिया ने शिकागो एयरपोर्ट का नाम गलत लिखा, जिस पर संजीव कपूर ने ट्वीट किया.




उन्होंने लिखा कि शिकागो एयरपोर्ट जैसा कोई एयरपोर्ट नहीं है. आपका आशय शिकागो ओ’हारे एयरपोर्ट से है या शिकागो मिडवे से.




एयर इंडिया ने इस पर हैरानी जताई और जवाब में लिखा कि प्रिय संजीव जी हमें नहीं पता था कि आप हमारी गतिविधियों को इतने ध्यान से देखते हैं. आपकी चिंता लाजिमी है.


इस पर कपूर ने कहा कि आपका साधुवाद, आखिर दोस्त होते किसलिए हैं.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/virat-kohli-team-india-india-vs-south-africa-super-game-415880.html

No comments:

Post a Comment