Thursday, 30 August 2018

नोटबंदी पर उपराष्ट्रपति बोले- शौचालयों, बिस्तरों में दबाए गए पैसे निकलकर बैंकों में पहुंचे


READ MORE

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि नोटबंदी के कारण शौचालयों और बिस्तरों के नीचे दबाए गए पैसे निकलकर बैंकिंग प्रणाली में लौट आए हैं. उन्होंने बंद किए गए 500 और हजार रुपए के 99.3 प्रतिशत नोट प्रणाली में लौट आने की रिजर्व बैंक की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य है कि इससे लोगों को आपत्ति क्यों हुई.वेंकैया नायडू ने कहा कि वह इस बात से खुश हुए कि लगभग सारा पैसा बैंकिंग प्रणाली में लौट आया.


उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘जो पैसे शौचालयों और बिस्तरों के नीचे दबाकर रखा गया था वह बैंकों में लौट आया है। मेरा केवल इतना कहना है कि पैसे लौटकर आए हैं. इसमें से कितना कालाधन और सफेद है, यह देखना रिजर्व बैंक और आयकर विभाग का काम है और वे इसका सत्यापन कर लेंगे.’


नायडू ने कहा, ‘यदि लोग काला धन को सफेद करना चाहते हैं, संसद ने इसका भी उपाय किया है. कर का भुगतान करिए और उसे राजस्व में शामिल करिये ताकि इसे लोगों की भलाई के लिये खर्च किया जा सके.’


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/fa4VJSeXgO4/story01.htm

No comments:

Post a Comment