READ MORE
(अनिरुद्ध घोसाल)दिल्ली में आतिशी मारलेना का नाम पोस्टर पर यूं ही नहीं दिखता. इसके पीछे आम आदमी पार्टी की सोची समझी रणनीति है. दरअसल पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कुछ खास चेहरों को चुना है जिसमें आतिशी मारलेना बड़ी भूमिका में हैं. दिल्ली में आम आदमी पार्टी का ऑफिस खुलना मनीष सिसोदिया की पूर्व सलाहकार आतिशी मारलेना के लिए ‘इडिया अगेन्स्ट करप्शन’ से लेकर अब तक पार्टी की उपलब्धि को दिखाता है.
आप के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘आतिशी भले ही आधिकारिक तौर पर 2019 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार न हों लेकिन वो पिछले कई महीनों से पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं. कैंपेन मटीरियल पर उनकी बिल्कुल सामान्य सी दिखने वाली फोटो छपी हुई है जो कि किसी सामान्य फोटोग्राफर द्वारा खींची गई है न कि किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर द्वारा. लेकिन यह भी जान-बूझकर किया गया है. इस तरह की फोटो से वो जनता को संदेश देना चाहती हैं कि वो उन्हीं में से एक हैं उनसे अलग नहीं.
ये भी पढ़ेंः आशुतोष के आम आदमी पार्टी छोड़ने की Inside Storyपार्टी ने लक्ष्मी नगर मेट्रो के भीड़-भाड़ वाले इलाके के पास ऑफिस खोलने का फैसला किया. इसके पीछे भी कारण यही है कि लोगों से ज्यादा से ज़्यादा जुड़ा जा सके. लेकिन चुनाव प्रचार का काम यहीं तक सीमित नहीं है. पार्टी के दूसरे नेता दिलीप पांडेय उत्तर-पूर्व दिल्ली, पंकज गुप्ता चांदनी चौक से और गुग्गन सिंह रंगा उत्तर-पश्चिम दिल्ली से पार्टी के लिए पिछले महीने से प्रचार कर रहे हैं.
पार्टी के एक नेता ने बताया, ‘चूंकि हमारी पार्टी नई है इसलिए हमें चुनाव प्रचार का काम पहले शुरू करना पड़ता है. हम देखते हैं कि विपक्षी पार्टियां चुनाव मैदान में आती हैं तो उन्हें उतना काम नहीं करना पड़ता. यही गोवा में भी हुआ.’
लेकिन इन सबके बीच पार्टी से कुछ बड़े चेहरों का जाना भी बड़ा असर डालेगी. आशीष खेतान और आशुतोष दोनों पार्टी छोड़ चुके हैं. प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव पहले ही पार्टी से अलग हो चुके हैं और पार्टी के स्टार कैंपेनर कुमार विश्वास बागी वाली मुद्रा में हैं. दिल्ली के आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने कहा कि उन दोनों लोगों का पार्टी छोड़ना राजनीतिक कारणों से नहीं था.
ये भी पढ़ेंः आशुतोष-खेतान हुए अलग पर कुमार विश्वास क्यों नहीं छोड़ रहे केजरीवाल का दामन?
हालांकि 2013 में कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के मूड में नहीं लग रही है. सोमवार को केजरीवाल ने कहा, ‘कांग्रेस दिल्ली में अब खत्म हो चुकी है और वो सिर्फ आप के लिए वोट काटने का काम कर रही है. कांग्रेस को वोट देकर आप सिर्फ बीजेपी को मज़बूत करेंगे.’
आम आदमी पार्टी के एक मंत्री ने कहा, ‘पिछले तीन साल हमारे लिए सीखने का ज़रिया रहे. हर कदम पर हमें गिराने की कोशिश की गई, हमारे खिलाफ गलत मामले बनाए गए. लेकिन इन सबसे हम और अधिक मज़बूत ही हुए और हमने वो सारे तरीके सीखे जिसका बीजेपी प्रयोग करती है. एमसीडी पोल हमारे लिए काफी नुकसानदायक था लेकिन उसके बाद बवाना में हमने अच्छा किया और तब से लेकर पार्टी लगातार अच्छा कर रही है.’
पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘सीख करके हमारा कैंपेन और अधिक बेहतर हो गया है. पार्टी के चारों नेता लगातार प्रचार कर रहे हैं. उदाहरण के लिए आप नेता दिलीप पांडेय के कैंपेन को बीजेपी नेता शुत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन मिला. शत्रुघ्न सिन्हा ने लोगों से अपील की कि वो दिलीप पांडेय का समर्थन करें और उन्होंने बीजेपी की आलोचना की.’
दूसरी ओर मारलेना लोगों के बीच लगातार जा रही हैं. वो स्कूल के ‘जगराता’ में शामिल होने से लेकर बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात करती हैं और लोगों को पार्टी की आगे की योजना के बारे में बताती हैं.
ये भी पढ़ेंः आम आदमी पार्टी: क्या से क्या हो गया?
आप नेताओं का कहना है कि इन चारों लोगों को इनकी खास काबिलियत की वजह से चुना गया है. मारलेना ने दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा के सुधार के लिए काम किया, दिलीप पांडेय यूपी और बिहार से आकर बसने वाले लोगों से जुड़े हैं जिनकी एक बड़ी संख्या है दिल्ली में, चड्ढा युवा लोगों में काफी मशहूर हैं और गुप्ता चांदनी चौक के व्यापारियों में काफी स्वीकृत हैं.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/ghayal-returns-teasure-will-come-with-415072.html
No comments:
Post a Comment