Thursday, 30 August 2018

कभी हुनर के लिए जीता था नेशनल अवार्ड, आज ऑटो चलाने को है मजबूर


READ MORE

श्रीनगर में एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कारीगर एजाज अपनी आजीविका के लिए ऑटो चलाने के लिए मजबूर है. एजाज के लिए पैसों का प्रबंध कर पाना तो मुश्किल है ही, इसके साथ ही उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में कई बार अपमानित भी होना पड़ता है. आखिर कौन है एजाज अहमद शाह, आइए जानते हैं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता से ऑटो ड्राइवर बनने तक की ये कहानी.30 वर्षीय राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एजाज अहमद शाह अपनी आजीविका के लिए निराशा भरा जीवन जीने और ऑटो चलाने के लिए मजबूर हैं. ओल्ड सिटी से ताल्लुक रखने वाले एजाज अपने पिता की तरह पेपर मैशे सामान बनाते हैं. उन्हें इस कला में इतनी उत्कृष्टता हासिल है कि 2008 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा ‘मास्टर क्राफ्ट पर्सन’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.


यह अवार्ड एजाज को पेपर मैशे बॉक्स पर सुंदर और जटिल कारीगरी करने के लिए दिया गया था. इसके अलावा एजाज को दो स्टेट अवार्ड और दक्षिण अफ्रीका, अंडमान निकोबार में कुछ इंटरनेशनल अवार्ड भी मिले हैं. एजाज का बुरा समय तब शुरू हुआ जब पता चला कि उनके पिता को कैंसर है.


पिता के इलाज के लिए एजाज को जमीन से लेकर अपना अवार्ड विनिंग मास्टर पीस बॉक्स और सर्टिफिकेट भी बेचना पड़ा. एजाज की वित्तीय हालत समय के साथ और ज्यादा खराब होती चली गई और परिवार को खिलाने, पढ़ाने के लिए वो ऑटो चलाने के लिए मजबूर हो गए. एजाज यह बताते हुए भावुक हो गए कि उन्हें अपनी जीविका चलाने के लिए कई बार अपमानित होना पड़ा.दो कमरे के घर की एक छोटी रसोई में बैठकर एजाज और उनकी पत्नी मसरत अक्सर इस ख्याल में खो जाते हैं कि वो पहले क्या थे और अब क्या हो गए हैं. परेशानियों के इस दौर में एजाज की पत्नी हमेशा उनकी सबसे बड़ी समर्थक रहीं. खराब की स्थिति के बावजूद वह हमेशा अपने पति के साथ दृढ़ता से खड़ी रहीं. मसरत को उम्मीद की समय बदलेगा और उनके दोनो बच्चों के लिए हालात बेहतर होंगे.


पेपर-मैशे में मास्टर एजाज को लगता है कि सरकारी नौकरी उन्हें सम्मानित जीवन जीने में मदद करेगी,
इसलिए उन्होंने कई बार हस्तशिल्प विभाग में सरकारी नौकरी पाने की कोशिश की लेकिन हर बार निराशा ही उनके हाथ लगी.


पेपर मैशे क्राफ्ट में निरंतर गिरावट से कारीगरों की आजीविका प्रभावित हुई है और आगे भी होगी. इस शिल्प को पुनर्जीवित करने की जरूरत है ताकि एजाज जैसे करीगर इस तरह परेशान न हों.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/peoples-trust-has-got-affected-in-judiciarycji-responsible-to-solve-this-1371108.html

No comments:

Post a Comment