READ MORE
कर्नाटक सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दिल्ली में हाजिरी लगाई. गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री बनाने के लिए राहुल का शुक्रिया अदा किया और भविष्य में उनसे सहयोग मांगा.यह बैठक एक और वजह से ज्यादा महत्वपूर्ण है. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाल ही में यह बयान दिया था कि वह सीएम बनना चाहते हैं जिसके बाद जेडी (एस) में हलचल मच गई थी. कुमारस्वामी भविष्य में होने वाली ऐसी किसी भी कोशिश से बचने के लिए राहुल से मिलने गए थे. कुमारस्वामी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सरकार के 100 दिन के काम से खुश हैं.
यह भी पढ़ें:कांग्रेस नेताओं के बीच लगी है चुनावी वादे और घोषणाएं करने की होड़
उन्होंने कहा कि राहुल ने बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है. कुमारस्वामी ने कहा,’राहुल हमारे काम से खुश हैं. उन्होंने मुझे इस बात का आश्वासन दिया है कि कोई मुझे पद से हटा नहीं सकता. मैं अपने पांच साल पूरे करुंगा.’कुमारस्वामी ने कहा कि सिद्धारमैया जेडीएस-कांग्रेस समन्वय समिति के चेयरमैन हैं. वह हमारे नेता है. हमारे बीच विचारों का कोई मतभेद नहीं है.यह भी पढ़ें: कुमारस्वामी बोले- अगर सीएम बनना चाहते हैं सिद्धारमैया तो इसमें कुछ गलत नहीं
हालांकि कुमारस्वामी ने सिद्धारमैया पर निशाना लगाते हुए कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि रेवेन्यू मिनिस्टर आरवी देशपाण्डे राज्य के अगले सीएम बन जाएं. देशपाण्डे और सिद्धारमैया दोनों पहली बार साल 1983 में विधानसभा पहुंचे थे.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/9_BHcA-jYqA/story01.htm
No comments:
Post a Comment