Monday, 27 August 2018

फर्जी मुठभेड़ का खुलासा करने वाले गुजरात कैडर के IPS रजनीश ने दिया इस्‍तीफा


READ MORE

असम नक्‍सली हत्‍या को फर्जी मुठभेड़ बताकर खुलासा करने वाले 1992 गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी रजनीश राय ने इस्‍तीफा दे दिया है. गुजरात में जांच के बाद फर्जी मुठभेड़ सामने आने पर भाजपा सरकार ने रजनीश को हटा दिया दिया था. इसके बाद राय को आंध्रप्रदेश में सीआरपीएफ के साथ तैनात किया गया था.बता दें कि गुजरात संवर्ग के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनीश राय ने पिछले साल सीआरपीएफ के शीर्ष अधिकारियों को एक रिपोर्ट दी थी और बताया था कि कैसे सेना, अर्धसैनिक बल और असम पुलिस ने 29-30 मार्च 2017 को चिरांग जिले के सिमालगुड़ी इलाके में फर्जी मुठभेड़ की थी और दो व्यक्तियों को एनडीएफबी (एस) के सदस्य बताकर उन्हें मार दिया था.


इस पर केंद्रीय सूचना आयोग ने गृह मंत्रालय को चेतावनी दी कि असम में फर्ज़ी मुठभेड़ का आरोप लगाने वाली सीआरपीएफ महानिरीक्षक की रिपोर्ट के संबंध में सूचनाओं के खुलासे की मांग पर अगर उसका अधिकारी अगली सुनवाई के दिन मौजूद नहीं रहता है तो वो एकतरफा निर्णय लेगा.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/ghayal-returns-teasure-will-come-with-415072.html

No comments:

Post a Comment