READ MORE
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के नाम पर लोगों को देश से निकालने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने आगे कहा कि हिम्मत हो तो केंद्र ऐसी ही कवायद बंगाल में करके दिखाए.ममता ने कहा, ‘बीजेपी असम से लोगों को गलत तरीके से निकालने की कोशिश कर रही है. कुछ लोग ऐसी ही कवायद से बंगाल से भी लोगों को निकालने की धमकी दे रहे हैं. मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वो हम पर एक उंगली रख कर दिखाएं. उन्हें पता चल जाएगा कि बंगाल किस मिट्टी का बना है.’
केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने आगे कहा कि वो सीबीआई का इस्तेमाल क्षेत्रीय नेताओं को परेशान करने के लिए कर रही है. वहीं ममता ने चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी.
कोलकाता के मेओ रोड पर तृणमूल छात्र परिषद की स्थापना दिवस के मौके पर एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ‘2019, बीजेपी ख़त्म हो जाएगी.’अपने भाषण में ममता ने कहा कि वो सीबीआई की इज्जत करती थीं, लेकिन अब ये एजेंसी केवल बीजेपी की ओर से क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं जैसे लालू प्रसाद, अखिलेश यादव, मायावती, एच डी कुमारस्वामी और एम के स्टालिन को आतंकित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.
राज्य में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी सदस्य उन गुंडों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो पहले सीपीएम के लिए काम करते थे. ममता ने कहा, ‘हत्या की राजनीति का सहारा लेने के बावजूद पूर्व में माओवादियों के गढ़ रहे जंगलमहल में बीजेपी केवल कुछ सीटें ही जीत पाई.’
(IANS inputs के साथ)
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/virat-kohli-team-india-india-vs-south-africa-super-game-415880.html
No comments:
Post a Comment