Wednesday, 29 August 2018

राजपथ का नाम बदलकर 'अटल बिहारी वाजपेयी पथ' रखने का अनुरोध


READ MORE

व्यापारियों के शीर्ष संगठन कैट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में राजपथ का नाम पूर्व प्रधानमंत्री की याद में ‘अटल बिहार वाजपेयी पथ’ रखने का आज आग्रह किया है.अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में यह भी प्रस्ताव किया कि संसद के समीप विजय चौक पर वाजपेयी की ऊंची प्रतिमा लगाई जानी चाहिए. बता दें कि 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था.


खंडेलवाल ने यह भी सुझाव दिया कि स्वर्णिम चर्तुभुज राजमार्ग नेटवर्क का नाम ‘अटल बिहार वाजपेयी राजमार्ग’ किया जाना चाहिए.


उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए इस परियोजना का विचार वाजपेयी ने ही दिया था. अगर इस परियोजना का नाम उनके नाम पर रखा जाता है, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी.’’आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद अलग-अलग राज्यों में 13 जगहों के नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिए गए हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नया रायपुर का नाम अटल नगर करने की घोषणा की है. मॉरीशस में भी साइबर टॉवर का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से कर दिया जाएगा. गुजरात में साबरमती घाट का नाम ‘अटल घाट’ किया जाएगा.


अंबाला शहर के बाल भवन में बनने वाले प्लैनेटेरियम का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से किया जाएगा. उत्तर प्रदेश में लखनऊ में हजरतगंज क्रॉसिंग का नाम अटल बिहारी वाजपेयी पर किया जाएगा. यहां एक पार्क का नाम भी पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर किया जाएगा. बता दें कि झारखण्ड में सबसे अधिक 7 स्थानों के नाम बदले गए हैं.


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/golden-razor-for-shaving-in-maharashtras-saloon-1382731.html

No comments:

Post a Comment