READ MORE
कोलकाता. आधी महिला और आधी चिड़िया जैसी तस्वीर, बहार निकली गोलियों जैसी आंखें और शैतानी हंसी, अब पश्चिम बंगाल में भी आतंक की वजह बन गई हैं. दहशत इस कदर है कि दुनिया भर में सोशल मीडिया पर परेशानी का सबब बने इस चैलेंज के बारे में राज्य की पुलिस ने ट्विट करके मां-बाप को चेतावनी भी जारी कर दी है.पुलिस के ट्विट में माता-पिता से कहा गया है कि वे मोमो चैलेंज के बारे में सतर्क रहें, क्योंकि ये भी ब्ल्यू ह्वेल चैलेंज की तरह ही है, जो कुछ महीने पहले वाइरल हुआ था. मोमो चैलेंज भी खेलने वाले की खुदकुशी में मौत के साथ ही समाप्त होता है.
ये भी पढ़ें : ब्लू व्हेल गेम के बाद मोमो चैलेंज बना ‘मौत का सौदागर’, ऐसे बनाता है शिकार
इसके हैंडलर जापान, मौक्सिको और कोलंबिया जैसे देशों के फोन नंबरों से ह्वाट्सएप पर इस चैलेंज के बारे में संदेश भेजते हैं. फिलहाल मोमो चैलेंज कोलकाता के अलावा जलपाईगुड़ी से उत्तर दिनापुर और उत्तर बंगाल से हुबली जैसे दक्षिणी जिलों तक पहुंच चुका है.20 और 21 अगस्त को दार्जलिंग जिले में आत्महत्या के दो मामलों के सामने आने के बाद से इसका आतंक फैला, हालांकि पुलिस आत्महत्याओं को गेम चैलेंज को अभी तक नहीं जोड़ सकी है. पहला मामला दार्जलिंग के कुर्सियांग में सामने आया.
वहां 18 साल के मनीष सर्की ने छत से लटक कर खुदकुशी कर ली. उसने मरने से पहले स्प्रे पेंट से ‘इलिमिनटी’, ‘ड्रॉप्ड’, ‘हैंग्ड मैन’ जैसे कुछ शब्द लिखे थे और एक लड़की का नाम भी लिखा था. मां-बाप को शक है कि उसने गेम के कारण खुदकुशी की. पुलिस उसके फोन का लॉक खोलने की कोशिश कर रही है.
दूसरा मामला कर्सियांग का ही है. यहां 26 साल की अदिति गोयल ने 21 अगस्त को आत्महत्या कर ली. इसे भी कमरे में लटकता पाया गया. पुलिस इसकी जांच कर रही है कि इस क्या आत्महत्या और गेमचैलेंज में कोई संबध है. उसी दिन जलपाईगुड़ी की एक निवासी कबिता राय ने अपनी मां से झगड़े के बाद आत्महत्या करने की बात सोशल मीडिया पर लिखी थी तभी उसे भी गेम के लिए इनवाइट मिला था.
इनके बाद से जलपाइगुड़ी, मेदनीपुर, और सोदेपुर जैसी जगहों से भी मोमो चैलेंज की खबरें आ रही हैं. सोदेपुर की निवासी राजश्री दास को एक संदेश मिला – ‘हाय, इट्स मोमो’. इलाके के एक टेक्नॉलॉजी के जानकार वे पुलिस को सूचना दी. कोलकाता पुलिस ने राजश्री को साइबर क्राइम ब्रांच से संपर्क करने को कहा, जिसने उसे सलाह दिया कि वो उस नंबर को ही ब्लॉक कर दें. ये रहस्यमय संदेश +1(315) 310-8373 नंबर से उसके मोबाइल पर आया था.
Article source: https://hindi.news18.com/videos/nation-sau-baat-ki-ek-baat-186-1154462.html
No comments:
Post a Comment