
READ MORE
केरल में प्राकृतिक आपदा के बाद अब लोग सबसे बड़े सफाई अभियान में जुट गए हैं. बाढ़ पीड़ित केरल के अलाप्पुझा ज़िले के कुट्टानंद इलाके में सफाई अभियान के लिए करीब 60,000 से ज़्यादा स्वयंसेवक जुटे हैं.इन स्वयंसेवकों में मंत्री, ब्यूरोक्ट्रैट्स इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, सपेरा और दूसरे क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हैं. ये सब अगले तीन दिनों तक कुट्टानंद ज़िले में एक कैंप में रहेंगे. सबसे पहले बाढ़ ने इसी इलाके को चपेट में लिया था. केरल में बाढ़ से तीन सौ से ज़्यादा लोगों की मौत हुई.
यहां के एक स्कूल में पीडब्लूडी मंत्री सुधाकरन फर्श की सफाई करते दिखे. जबकि राज्य की शिक्षा मंत्री ई रविंद्रनाथ और वीएस सुनील कुमार भी लोगों की मदद कर रहे थे. केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक भी सफाई की निगरानी कर रहे हैं.

पीडब्लूडी मंत्री सुधाकरन सफाई करते हुए
कुट्टानंद में सबसे ज़्यादा चावल की खेती होती है. यहां करीब 2 लाख लोगों पर भयानक बाढ़ का असर पड़ा है. यहां के 16 पंचायतों में सफाई अभियान का काम चल रहा है.

चकुलाथ मंदिर में सफाई
जिले के कलेक्टर एस सुहास भी कामों की निगरानी कर रहे हैं. इसके अलावा प्रशासन इन-हाउस ऐप्स की मदद भी ले रहा है.

मंदिर के बाहर का मंजर
स्वयंसेवकों में छात्र और सामाजिक सेवा संगठनों जैसे NSS, DYFI,सेवा भारती, युवा कांग्रेस, चर्च संगठन, SNDP शामिल है. स्वयंसेवकों को स्थानीय प्रशासन द्वारा साफ-सफाई के लिए रखा गया है.

स्वयंसेवक सफाई करते हुए
ये भी पढ़ें:
DMK अध्यक्ष बनते ही बोले स्टालिन- मोदी सरकार को हमें सबक सिखाना है
भीमा कोरेगांव हिंसा: देश भर में छापे, नक्सलियों से संबंध के शक में हिरासत में कई लोग
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/rahul-rawail-resigns-from-oscar-jury-india-411587.html
No comments:
Post a Comment