READ MORE
पूर्व गृह सचिव जीके पिल्लै ने कहा है कि कांग्रेस हाल में हुई गिरफ्तारियों पर दोहरा रवैया अपना रही है. पिल्लै ने कहा कि जो गिरफ्तारियां हुई हैं वह यूपीए शासन काल के दौरान ही बनाए गए नियमों के तहत हुई हैं. कांग्रेस ने खुद भी इस कानून का प्रयोग अपने शासन काल में किया था.CNN-News18 को दिए एक साक्षात्कार में पिल्लै ने कहा, ‘कुछ हद तक मैं कहूंगा कि यह दोहरा रवैया है क्योंकि यूपीए सरकार ने भी गौतम नवलाखा और कोबाड गांधी और अन्य पर कार्रवाई की थी. रिकॉर्ड पर पर्याप्त सबूत हैं, यही कारण है कि पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है.’ पिल्लै ने कहा, ‘जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई वह कोर्ट में साबित भी हुई.
यह भी पढ़ें : भीमा-कोरेगांव हिंसा : क्या हुआ था 1 जनवरी 1818 की सुबह?
मंगलवार को गिरफ्तार किए गए सभी पांच लोगों पर कथित नक्सली गतिविधियों के लिए गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप लगाया गया था. मंगलवार को देश भर में हुए छापे में कार्यकर्ताओं, लेखकों और वकीलों की गिरफ्तारी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर पिल्लै ने कहा कि साल 2009 में गांधी और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के दौरान भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हुए थे.पिल्लै ने कहा, ‘उस समय भी इसी तरह का विरोध हुआ था, लेकिन एक बार जब हमने युद्ध की वर्दी में गांधी की पत्नी को हाथों में एके -47 लिए हुएअनुराधा की तस्वीरों का सबूत दिखाया तो ये लगा कि गिरफ्तारी सही है. खुद माओवादियों ने भी यह स्वीकार करते हुए कहा कि वह केंद्रीय समिति की सदस्य हैं.’
यह भी पढ़ें : निशाने पर थे टॉप लीडर, सबूतों के आधार पर की गई गिरफ्तारियां: महाराष्ट्र पुलिस
पिल्लै ने कहा, ‘अगर पुलिस का कहना है कि उनके पास आरोपी के खिलाफ विश्वसनीय सबूत हैं, तो हमें इसकी विश्वसनीयता का फैसला अदालतों पर छोड़ना चाहिए.’ इससे पहले बुधवार को पुणे पुलिस ने घोषणा की थी कि इन गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कई ‘विश्वसनीय साक्ष्य’ हैं. पुणे पुलिस ने एक प्रेस ब्रीफिंग में अपनी कार्रवाई को और उचित ठहराया और दावा किया कि आरोपी ‘वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था को पसंद नहीं करता था.
इन कार्यकर्ताओं पर छापे और गिरफ्तारी का समर्थन करते हुए पिल्लै ने कहा, ‘प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) ने खुले तौर पर अपने घोषणापत्र में घोषित कर दिया है कि वे अपने राजनीतिक उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए गैर सरकारी संगठनों और खुफिया जानकारी का उपयोग करेंगे. हमें गंभीरता से चिंता करने और सतर्क रहने की आवश्यकता है.’
यह भी पढ़ें :भीमा-कोरेगांव मामला: राजनीतिक गलियारों से लेकर सामाजिक संगठनों तक विरोध के स्वर हुए मुखर
Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/ipl-2018/watch-stunning-catch-from-rashid-khan-in-rcb-vv-srh-match-1382695.html
No comments:
Post a Comment