Tuesday, 28 August 2018

जम्‍मू-कश्‍मीरः अनंतनाग में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर


READ MORE

जम्‍मू-कश्‍मीर में अनंतनाग सेक्‍टर के मुनवर्ड में बुधवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं. इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है. मुठभेड़ को देखते हुए जिले में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार आतंकवादी हिज़्बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर हैं.ये भी पढ़ेंः कश्मीर: मुजाहिदीन कमांडर की धमकी, पंचायत चुनावों में हिस्सा लेने वालों पर फेकेंगे तेजाब


जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अनंतनाग सेक्‍टर के मुनवर्ड में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. आतंकियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ तलाशी अभियान चलाया.


ये भी पढ़ेंः  जम्‍मू-कश्‍मीर के उरी सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की ओर से फायरिंग जारी


आतंकियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी. काफी देर चली फायरिंग के बाद दोनों आतंकियों को मार गिराया गया. सेना ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है. सुरक्षाबल अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. मुठभेड़ अभी भी जारी है जिसे देखते हुए इलाके में इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं को बंद कर दिया गया है.

No comments:

Post a Comment