READ MORE
कश्मीर घाटी में अगस्त महीने में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 25 आतंकवादी मारे गए हैं. यह संख्या इस साल की सबसे बड़ी संख्या है. इस संख्या के पीछे की वजह कश्मीर में बड़ी संख्या में हो रहे अपहरण को बताया जा रहा है.यहीं कारण है कि आतंकवादी बेताब हैं और उनका पूरा ध्यान सुरक्षा बलों के खुफिया लिंक को तोड़ने पर है.
सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के अधिकांश कमांडरों को खत्म कर दिया है. बचे हुए आतंकवादी अब सुरक्षाबलों के परिवारों को निशाना बना रहे हैं ताकि सुरक्षा बलों की कार्रवाई को रोका जा सके.
सूत्रों के अनुसार अपहरण किए गए ज्यादातर लोगों को बाद में छोड़ा जा सकता है. अपहरण करने के पीछे मुख्य उद्देश्य सुरक्षा कर्मियों के परिवार में डर पैदा करना है. इस साल अबतक कुल 134 आतंकवादी मारे जा चुके हैं.ये भी पढ़ेंः कश्मीर: आतंकियों के मददगार 4 युवकों पर पर लगा PSA, भेजे गए जेल
सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए आतंकियों की संख्या:
जनवरी- 8
फरवरी- 7
मार्च- 22
अप्रैल- 20
मई-19
जून- 22
जुलाई- 11
अगस्त- 25
Article source: http://hindi.news18.com/videos/bihar/lalu-yadav-and-nitish-kumar-cheated-me-says-mulayam-singh-yadav-879477.html
No comments:
Post a Comment