READ MORE
(जनार्दन वेलुरु)देश के सबसे अमीर मंदिरों में से एक तिरुमाला तिरुपति मंदिर ने मंदिर में चढ़ाए गए बालों से 7.84 करोड़ रुपये की कमाई की है. अगस्त महीने में 5600 किलोग्राम बाल नीलामी के लिए रखे गए थे. बालों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया था. इसके अलावा सफेद बालों की एक अलग श्रेणी थी.
बालों को लंबाई के आधार पर श्रेणियों में बांटा गया था. प्रथम श्रेणी में 31 इंच और उससे से अधिक लंबाई के बाल, द्वितीय श्रेणी 16-30 इंच लंबे बाल और तृतीय श्रेणी 10-15 इंच लंबे बालों को रखा गया था.
मंदिर ने 22494 रुपये प्रति किलो की कीमत पर 8300 किलो प्रथम श्रेणी के बालों को ई-नीलामी के लिए रखा, जिनमें से 1600 किलोग्राम बालों की नीलामी हुई और मंदिर को 356 करोड़ रुपये प्राप्त हुए.द्वीतीय श्रेणी के 37800 किलो बाल 13223 रुपये प्रति किलो की दर से नीलामी के लिए रखे गए. इनमें से 2000 किलोग्राम बाल बेचे गए और मंदिर को 3.44 करोड़ रुपये प्राप्त हुए.
3014 रुपये प्रति किलो की दर से तृतीय श्रेणी के 800 किलोग्राम बाल नीलामी के लिए रखे गए थे. इनके जरिए मंदिर ने 24.11 रुपये कमाए.
6700 किलो सफेद बाल 5462 रुपये प्रति किलो की दर से नीलामी के लिए रखे गए थे. इनमें से 12 किलो बालों की बिक्री हुई जिनके जरिए मंदिर ने 65.55 लाख रुपये कमाए.
बता दें कि तिरुपति मंदिर में बाल चढ़ाने की परंपरा है, श्रद्धालू बढ़ी संख्या में यहां अपने बालों का चढ़ावा देते हैं.
No comments:
Post a Comment