READ MORE
नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में रहने वाली 16 वर्षीय दलित किशोरी को अगवा करके दो युवकों ने उससे ‘सामूहिक बलात्कार’ किया. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में रहने वाली एक किशोरी 24 अगस्त को अपने घर से सिलाई सीखने के लिए जा रही थी. तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसे जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया.पीयूष कुमार सिंह ने जानकारी दी कि दोनों के खिलाफ पॉक्सो, एससी/ एसटी एक्त के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों युवक किशोरी को सुनसान जगह पर ले गए तथा उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट बीती रात को पीड़िता ने जेवर थाने में दर्ज कराई है.
सीओ ने बताया कि इस मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है. एसएचओ एस.एस. भाटी ने जानकारी दी कि लड़की को शराब पिलाई गई और जब उसने इसका विरोध किया तो उसे पीटा गया.
ये भी पढ़ेंं:शर्मनाक: पति की आंखों के सामने मनचलों ने महिला से किया गैंगरेपभाटी ने बताया कि दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फिर दस्तमपुर गांव में उसके घर के बाहर उसके फेंक गए. पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज कया गया है. (एजेंसी इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ेंं: बुलंदशहर में 7 और 5 साल की दो मासूम बहनों के साथ रेप
No comments:
Post a Comment