READ MORE
दो साल की रस्साकशी के बाद चाचा शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव की पार्टी से बगावत कर दी है. समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के नाम से अपनी अलग पार्टी बना ली है. लेकिन शिवपाल के करीबी सूत्रों की मानें तो अगले कुछ दिन में वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उन्हें यूपी की सरकार में बड़ा पद मिल सकता है. सूत्रों की मानें तो ये सब एक महीने पहले तय हो चुका है.29 जुलाई को शिवपाल यादव यूपी में बीजेपी के एक बड़े नेता से मुलाकात कर चुके हैं. यह मुलाकात उस बड़े नेता के आवास पर हुई थी. इसी मुलाकात के दौरान बड़े नेता ने मोबाइल पर शिवपाल की बात दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेता से कराई थी. इसी के बाद अलग मोर्चे की स्क्रिप्ट लिखी गई थी. सूत्रों का तो ये भी कहना है कि स्क्रिप्ट की अगली कड़ी में शिवपाल यादव अपने मोर्चे का समर्थन बीजेपी को दे सकते हैं. इसकी भी तैयारी हो चुकी है.
सपा के पूर्व नेता अमर सिंह इस मामले में शिवपाल की मदद कर रहे हैं. बुधवार को समर्थन के मामले में अमर सिंह राज्यपाल राम नाईक से भी मुलाकात कर चुके हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद शिवपाल को एक बड़े पद पर बैठाया जा सकता है. हालांकि बीजेपी शिवपाल को कोई और पद देने के मूड में थी. लेकिन शिवपाल यादव उस बड़े पद से कम पर राजी नहीं थे.
इस बारे में हमने यूपी बीजेपी के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डे, सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और बीजेपी यूपी प्रभारी ओम माथुर से बात करने की कोशिश की लेकिन किसी की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी. इसके बाद हमने बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शलभमणि श्रिपाठी से बात की तो उन्होंने बताया कि बीजेपी को किसी के साथ की जरूरत नहीं है. पार्टी अपने आप में सक्षम है. ये लोग परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले लोग हैं.
Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/ipl-2018/watch-stunning-catch-from-rashid-khan-in-rcb-vv-srh-match-1382695.html
No comments:
Post a Comment