Wednesday, 29 August 2018

वरवर राव को गिरफ्तार करने की पुणे पुलिस की कार्रवाई अवैध: परिवार


READ MORE

वामपंथी रुझान रखने वाले कवि एवं लेखक वरवर राव की गिरफ्तारी और उनकी दो बेटियों के घरों में ली गई तलाशी की कार्रवाई को परिवार के एक सदस्य ने गैरकानूनी होने का दावा किया है. एन वेणुगोपाल ने आरोप लगाया है कि पुणे पुलिस ने उनके मामा राव के खिलाफ गिरफ्तारी और तलाशी वारंट पेश नहीं किया.माओवादियों से कथित संबंध रखने को लेकर पुणे पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को हैदराबाद में राव को उनके आवास से गिरफ्तार किया था. टीम ने राव को गिरफ्तार करने से पहले उनकी दो बेटियों और एक पत्रकार के घरों में तलाशी ली.


वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा, ‘पूरी कार्रवाई के अंत में उन्होंने एक पंचनामा दिया लेकिन ये बहुत ही अनुचित और अवैध दस्तावेज़ है.’ उन्होंने दावा किया कि सात पृष्ठों की पंचनामा रिपोर्ट मराठी में लिखी है.


उन्होंने कहा, ‘कानून में पहली चीज़ तो ये है कि अगर किसी भी घर में कोई जब्ती की जाती है इसका विवरण उस भाषा में देना चाहिए जिसे उस घर में रहने वाले लोग समझ सकते हों. इसलिए ये सात पृष्ठों का दस्तावेज़ अवैध है. यहां तक कि अंक भी मराठी में लिखे हुए हैं. इसलिए कोई नहीं जानता कि उसमें क्या है.’वेणुगोपाल ने आरोप लगाया, ‘पुलिस गवाह के रूप में अपने कर्मी को पुणे से लेकर आई थी. जबकि किसी पंचनामा रिपोर्ट में स्थानीय सम्मानित नागरिकों को गवाह बनाया जाता है. इसलिए ये भी एक अवैध कोशिश है.’ पंचनामा रिपोर्ट के हर पृष्ठ पर इन दोनों गवाहों और पुलिस अधिकारी ने हस्ताक्षर किया है लेकिन राव तथा उनकी पत्नी हेमलता के हस्ताक्षर सिर्फ सातवें पृष्ठ पर लिए गए हैं.


उन्होंने कहा, ‘इसका ये मतलब है कि पहले के छह पृष्ठों में पुलिस तथ्यों को गढ़ सकती है, वो जो चाहे लिख सकती है जिसे हम नहीं जानते क्योंकि ये मराठी में है. हम नहीं जानते कि क्या उन्होंने ये लिखा है कि बम बरामद किए गए, पिस्तौल आदि बरामद किए गए हैं. ये पूरी कार्रवाई अवैध है.’


वेणुगोपाल ने कहा कि मूल मामला भीमा कोरेगांव का है. पुणे पुलिस अब दावा कर रही है कि जांच के तहत उन्होंने कुछ पत्र पाए थे, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी की हत्या की कोशिश के बारे में कुछ लिखा पाया. ‘लेकिन ये मूल मामले से निकाली गई अप्रत्याशित चीज़ है.’


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ashokas-manuscripts-are-intentionally-destroyed-says-bihar-cm-nitish-kumar-1356361.html

No comments:

Post a Comment