READ MORE
मायानगरी मुंबई में एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाले एक शख्स ने अपनी खूबसूरत पत्नी का चेहरा टीन से बने एक स्टैंड से खरोंच दिया. आरोपी मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में रहती है.मामला मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े राज रायकवार का है. राज की पत्नी मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में रहती है. बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी काफी सुंदर है. राज को हमेशा इस बात का डर था कि जबलपुर में रहने वाली उसकी पत्नी पर लोगों की गंदी नज़र पड़ेगी. इसीलिए राज ने कथित तौर पर मच्छर मारने के काम आने वाली क्वॉइल के स्टैंड से पत्नी के चेहरे को बुरी तरह से खरोंच दिया.
पति की इस हैवानियत के बाद महिला ने पुलिस थाने में जाकर घरेलू हिंसा का केस दर्ज़ कराया है. प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े होने के साथ ही राज पार्ट टाइम शूटिंग के दौरान गाड़ी चलाने का काम करता है. उसकी पत्नी जबलपुर में पढ़ाती है.
दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच ने हाल ही में राज रायकवार नाम के इस आरोपी को सहार इलाके में नौ साल की बच्ची के साथ गंदी हरकत करते हुए गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज़ किया है. पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ गोरेगांव में छेड़छाड़ का केस भी दर्ज़ है. इसके बाद पुलिस ने उसकी जानकारी निकालना शुरू की तो खुलासा हुआ कि उसके खिलाफ पत्नी को दूसरों की नज़र से बचाने के लिए उसके साथ अमानवीय बर्ताव किया है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/QAa3vbxGyHM/story01.htm
No comments:
Post a Comment