Tuesday, 28 August 2018

'आतिशी' के नाम से हटा 'मारलेना', पार्टी ने कहा- नहीं बनाया कोई दबाव


READ MORE

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी मारलेना ने अपने नाम से ‘मारलेना’ हटाने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि कथित रूप से यह कम्युनिस्ट विचारक कार्ल मार्क्स और व्लादिमीर लेनिन के नाम से प्रेरित है.ये भी पढ़ेंः आशुतोष-खेतान हुए अलग पर कुमार विश्वास क्यों नहीं छोड़ रहे केजरीवाल का दामन?


हालांक पार्टी ने इस बात से इनकार किया है कि क्रिश्चियन नाम जैसा लगने के कारण उनके ऊपर ‘मारलेना’ शब्द हटाने का कोई दबाव बनाया गया है. पार्टी में ही किसी सूत्र ने बताया कि उनका सरनेम ‘मारलेना’ नहीं है बल्कि ‘सिंह’ है. मारलेना सरनेम उनके मां-बाप ने उन्हें दिया था. अब उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सिर्फ ‘आतिशी’ नाम का प्रयोग करने का फैसला लिया है.


उनके ट्विटर अकाउंट में भी इस बदलाव का असर दिखा है. पहले उनका ट्विटर @Atishimarlena था जो कि अब @AtishiAAP हो गया है.पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उनका नाम बदल दिया गया है. कैंपेन के लिए बांटी जाने वाली पर्चियों और पोस्टरों पर भी उनका सिर्फ पहला नाम ही है. बता दें कि आप ने अभी तक अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपने किसी उम्मीदवार का नाम आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है.


ये भी पढ़ेंः आम आदमी पार्टी: क्या से क्या हो गया?


हालांकि पार्टी ने आतिशी को पूर्व दिल्ली राघव चड्ढा को दक्षिण दिल्ली पंकज गुप्ता को चांदनी चौक दिलीप पांडेय को उत्तर पूर्व दिल्ली और गुग्गन सिंह को उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र का चार्ज दिया गया है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन पांचों को आम आदमी पार्टी से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया जाएगा.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ONO7Nn7LsFs/story01.htm

No comments:

Post a Comment