Wednesday, 29 August 2018

बरेली: मवेशी चोरी करने के शक में बीस वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या


READ MORE

उत्तर प्रदेश स्थित बरेली में एक बीस वर्षीय लड़के की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. उस पर मवेशी चोरी करने का शक करने वाले करीब पचास लोगों की भीड़ ने उसे मौत के घाट उतार दिया. बुधवार को बरेली के भोलापुर हिंडोलिया गांव के निवासी शाहरुख खान पर आरोप लगाया गया कि वह  मवेशी चोरी करने की कोशिश कर रहा था.उस पर आरोप है कि जब वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ चोरी कर रहा था उसी वर्त करीब 50 लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद उसे मारने लगे. शाहरुख के साथ वाले अन्य तीन घटनास्थल से फरार हो गए. पुलिस ने तीस अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसमें उसके तीन सहयोगी भी शामिल हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार जब शाहरुख को भीड़ से बचाया गया तो वह जिंदा था लेकिन जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई.


यह भी पढ़ें: भीड़ हत्या के खिलाफ बनेगा कानून, राजनाथ की अध्यक्षता वाले मंत्री समूह को सौंपी गई रिपोर्ट


बरेली के एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने कहा कि, मृतक अपने तीन दोस्तों के साथ लगभग तीन बजे भैंस चोरी करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान उसे एक किसान ने देख लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और मारना शुरू कर दिया.हालांकि उसके तीन अन्य सहयोगी फरार होने में कामयाब रहे. पीड़ित को पुलिस ने सुबह छः बजे बचाया. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. हमें दोनों ओर से शिकायत मिली है और तीस ग्रामीणों के साथ चोरी के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.


यह भी पढ़ें: डायन बताकर महिला की हत्या, भाई को राखी देकर लौट रही थी ससुराल


मृतक के भाई वसीम खान ने कहा, ‘शाहरुख चाची के घर जा रहा था लेकिन हमारे परिजन उसे रोक रहे थे. इसके बाद शाहरुख के दोस्त आए और वह चला गया. शाहरुख पेशे से दर्जी था और हाल ही में अपने चाचा के साथ दुबई से वापस आया था.’


Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/ipl-2018/watch-stunning-catch-from-rashid-khan-in-rcb-vv-srh-match-1382695.html

No comments:

Post a Comment