Wednesday, 29 August 2018

बिना संवैधानिक और कानूनी बदलाव के 'एक देश-एक चुनाव' कराना संभव नहीं : मुख्य चुनाव आयुक्त


READ MORE

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने कहा है कि देश में एक साथ सारे चुनाव करना पाना असंभव है जब तक कानूनी और संवैधानिक बदलाव नहीं किए जाते. बिना संवैधानिक बदलाव के ‘एक देश-एक चुनाव’ को लागू कर पाना असंभव है. मुख्य चुनाव आयुक्त इससे पहले भी एक साथ चुनाव कराने में असमर्थतता जता चुके हैं.बता दें हाल ही में देश के 11 राज्यों में 2019 के  लोकसभा चुनाव  के साथ ही विधानसभा के लिए भी वोटिंग कराने के विचार पर चुनाव आयोग ने असमर्थता जताई थी. मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने हाल ही में कहा था कि इतने बड़े पैमाने पर वोटिंग के लिए चुनाव आयोग के पास पर्याप्त वीवीपैट मशीनें नहीं है.




ओपी रावत ने कहा था, ‘2019 में लोकसभा चुनाव के साथ ही 11 राज्यों के विधानसभा चुनाव कराने के लिए हमारे पास पर्याप्त वीवीपैट मशीनें नहीं हैं. अगर ऐसी कोशिश की जाती है, तो इसके लिए नई वीवीपैट मशीनों का ऑर्डर देना होगा और इस बारे में एक या दो महीने में फैसला लेना होगा.’


इसे भी पढ़ें-
वामपंथी विचारकों के हाउस अरेस्ट पर केंद्र ने कहा- ‘वो नक्सलियों की कर रहे थे आर्थिक मदद’
इन 21 बड़े सरकारी बैंकों को लेकर मोदी सरकार उठाने जा रही है बड़ा कदम!


Article source: https://hindi.news18.com/videos/nation-sau-baat-ki-ek-baat-186-1154462.html

No comments:

Post a Comment