READ MORE
कन्नड़ की साप्ताहिक पत्रिका की संपादक गौरी लंकेश की हत्या के मामले में बेंगलुरु एसआईटी को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसआईटी ने इस मामले में बेलगाम से एक शख्स को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि पकड़े गए शख्स ने हत्याकांड में इस्तेमाल होने वाली मोटरसाइकिल हत्यारों को दी थी. एसआईटी की टीम पकड़े गए शख्स से पूछताछ कर रही है.गौरतलब है कि कन्नड़ की साप्ताहिक पत्रिका की संपादक गौरी लंकेश की 5 सितंबर 2017 को उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गौरी राइट विंग की कट्टर आलोचक थीं. इस मामले की जांच के लिए कर्नाटक सरकार ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है. सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि हत्यारों ने हत्या वाले दिन लंकेश के घर की दो बार रेकी की थी. सफेद शर्ट और ब्लैक हेलमेट पहने एक व्यक्ति ने दोपहर 3 बजे और फिर शाम 7 बजे घर की रेकी की थी. वह रात 8:05 बजे फिर वहां आया. जब गौरी लंकेश घर पहुंची तो उसने उनपर गोलियां चला दीं. लंकेश ने अपने घर में दाखिल होने की कोशिश की लेकिन वह नीचे गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
कन्नड़ पत्रिका की संपादक थीं गौरी
वर्ष 1962 में जन्मीं गौरी कन्नड़ पत्रकार और कन्नड़ साप्ताहिक टैबलॉयड ‘लंकेश पत्रिका’ के संस्थापक पी. लंकेश की बेटी थीं. उनकी बहन कविता और भाई इंद्रजीत लंकेश फिल्म और थियेटर हस्ती हैं. अपने भाई और पत्रिका के प्रोपराइटर तथा प्रकाशक इंद्रजीत से मतभेद के बाद उन्होंने लंकेश पत्रिका के संपादक पद को छोड़कर 2005 में कन्नड़ टैबलॉयड ‘गौरी लंकेश पत्रिका’ की शुरुआत की थी.इसे भी पढ़ें :-
गौरी लंकेश हत्याकांड : आरोपी केटी नवीन कुमार की जमानत याचिका खारिज
गौरी लंकेश का संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, श्री राम सेने से जुड़ा है आरोपी
गौरी लंकेश हत्याकांड : एसआईटी ने 650 पेज की दाखिल की चार्जशी
Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/ipl-2018/watch-stunning-catch-from-rashid-khan-in-rcb-vv-srh-match-1382695.html
No comments:
Post a Comment