READ MORE
सुप्रीम कोर्ट में आज आर्टिकल 35A पर सुनवाई होगी. हालांकि यह सुनवाई स्थगित करने की मांग की जा रही है. राज्य सरकार ने कहा है कि स्थानीय निकाय चुनावों के चलते सुनवाई स्थगति कर दें. मामले की सुनवाई शुक्रवार को सीजेआई दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानविलकर और जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ करेंगे.सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार को लिखे पत्र में राज्य सरकार के वकील एम. शोएब आलम ने शुक्रवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में तीन जजों की पीठ द्वारा पांच याचिकाओं पर होने वाली सुनवाई स्थगित करने की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार आगामी पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय तथा निगम चुनावों की तैयारी को देखते हुए ‘31 अगस्त को मामले की सुनवाई स्थगित करने की मांग करेगी.’
इसके साथ ही गुरुवार को इसी मुद्दे पर अलगावादियों के संपूर्ण बंद का ऐलान करने के कारण कश्मीर में जनजीवन प्रभावित हुआ. बंद के कारण घाटी में दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान बंद हैं जबकि सड़कों से सभी तरह के वाहन नदारद रहे. शुक्रवार को भी घाटी में हड़ताल रहेगी.
No comments:
Post a Comment