READ MORE
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों और इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार कर ली है. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में बीजेपी के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के तौर-तरीके पर चर्चा की गई.वहीं, 2014 के मुकाबले 2019 में वोट शेयर बढ़ाने के लिए रुपरेखा भी तय की गई है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनावों में अपना पिछला प्रदर्शन और बेहतर करने के लिए बीजेपी दलित मुद्दों, राष्ट्रीय सुरक्षा खासकर राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी), सामाजिक कल्याण जैसे मुद्दों को एजेंडे में रखकर काम करेगी.
BJP प्रवक्ता ने राजीव गांधी को बताया ‘फादर ऑफ मॉब लिचिंग’, कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाब
बैठक में तय किया गया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार ज्यादा से ज्यादा किया जाए, ताकि लोगों तक लाभ पहुंचे, उन्हें इनके बारे में जानकारी मिले. इस दौरान संगठन और सरकार को लेकर भी चर्चा की गई.मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकार की जितनी योजनाएं हैं, उसके लाभार्थियों से समय-समय पर संपर्क किया जाए. इसके लिए इन लाभार्थियों के नंबर और पते एकत्रित करने के सिलसिले में निर्देश दिए गए हैं.
इस बैठक में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फीडबैक और डेटा लिया गया. साथ ही यह भी कहा गया कि 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन को और मजबूत किया जाए.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/virat-kohli-team-india-india-vs-south-africa-super-game-415880.html
No comments:
Post a Comment