READ MORE
माओवादी नेताओं द्वारा कथित तौर पर आदान-प्रदान किए गए दो चिट्ठी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की योजना के बारे में खुलासा हुआ है. इसी चिट्ठी से प्रधानमंत्री के अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की हत्या की योजना के बारे में पता चला है. इसके बाद ही कई राज्यों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की गई.अब तक नक्सलियों से संदिग्ध जुड़ाव के चलते पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है.सुरक्षा अधिकारियों ने दावा किया कि साल 2016 के पत्र से पता चलता है कि मोदी, शाह और सिंह की हत्या के बारे में नक्सलियों के बीच विचार-विमर्श हुआ. वहीं 2017 के पत्र से इस योजना का खुलासा हुआ कि रोड शो के दौरान राजीव गांधी हत्या की तरह मोदी पर हमला किया जाए.
एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक दूसरा पत्र ‘‘कॉमरेड प्रकाश’’ के नाम पर था और इसे दिल्ली में रह रहे नक्सली रोना विल्सन के आवास से छह जून को पाया गया था.
मामले के सिलसिले में देश के अलग-अलग हिस्से में पुलिस की छापेमारी में विल्सन के साथ चार अन्य लोगों को जून में गिरफ्तार किया गया. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में अप्रैल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ये पत्र बरामद किए गए. इस अभियान में 39 माओवादी मारे गए थे.ये भी पढ़ें:
‘जो शिकायत करे उसे गोली मार दो, ये है नया भारत’, एक्टिविस्ट्स की गिरफ्तारी पर बोले राहुल गांधी
भीमा कोरेगांव केस: ‘नक्सली लिंक’ में 5 वामपंथी विचारक अरेस्ट, CPM ने की निंदा
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ONO7Nn7LsFs/story01.htm
No comments:
Post a Comment