READ MORE
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे 2 अक्टूबर से अपने गांव रालेगण सिद्धि में लोकपाल और लोकायुक्त मुद्दे को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ अनशन करेंगे. अन्ना ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस आंदोलन में शरीक होने के लिए रालेगण सिद्धि न आएं बल्कि अपने -अपने क्षेत्रों के सरकारी मुख्यालयों में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करें.अन्ना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित पत्र में लिखा है कि 3 मार्च 2018 को किए अनशन में उन्होंने मोदी सरकार के सामने कुछ मांगे रखी थीं जिसे पूरा करने का आश्वासन दिया गया था. अनशन तोड़ते वक्त अन्ना से वादा किया गया था कि छह माह के भीतर उनकी मांगें पूरी कर दी जाएंगी लेकिन पांच माह बीतने के बाद भी सरकार की ओर से इस दिशा में कोई कोशिश नहीं की गई. अन्ना ने कहा कि इसी वजह से वे अनशन पर जा रहे हैं.
2 अक्टुबर से रालेगणसिद्धी में आंदोलन…किसान, लोकपाल और चुनाव सुधार के बारे में केंद्र सरकार ने लिखित आश्वासन पुरा नहीं किया…https://t.co/ZAMMB67YSG
— Anna Hazare (@AnnaHazare1938) August 26, 2018
इससे पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन पर बैठे अन्ना ने मोदी सरकार से मांग की थी कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू की जाएं और किसानों को उनके उत्पादन का डेढ़ गुना भाव मिले. उन्होंने बुजुर्ग किसानों के लिए पेंशन योजना लागू करने की भी मांग की थी. अन्ना ने राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति और चुनाव प्रक्रिया में बदलाव लाने की भी मांग की थी.
ये भी पढ़ें-
नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, धरुन, सुधा और नीना को मिला सिल्वर
मुझे DMK में शामिल नहीं करने पर नतीजे भुगतेगी पार्टी: अलागिरी
Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/cricket/harbhajan-singh-slams-bcci-decision-to-not-play-day-night-test-1382594.html
No comments:
Post a Comment