Wednesday, 29 August 2018

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- देश का आईक्यू आपसे ज़्यादा है


READ MORE

राफेल लड़ाकू विमान सौदे की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मांग पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने जेपीसी को ‘झूठी पार्टी कांग्रेस’ बताया है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का ‘राष्ट्र को मूर्ख बनाने का झूठ स्पष्ट है.’ शाह ने ट्विटर पर दिए जवाब में गांधी के ट्वीट को टैग किया. शाह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अलग- अलग स्थानों पर विमान की कीमत अलग- अलग बताई है.अपने ट्वीट में गांधी ने मोदी सरकार द्वारा किए गए राफेल सौदे का बचाव करने को लेकर वित्त मंत्री अरूण जेटली पर हमला किया था. शाह ने ट्वीट किया, ‘आपने राफेल की कीमत दिल्ली, कर्नाटक, रायपुर, हैदराबाद, जयपुर और संसद में अलग अलग बताई, जिससे देश को मूर्ख बनाने का आपका झूठ स्पष्ट है . लेकिन राष्ट्र का आईक्यू आपसे ज्यादा है.’


यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने राफेल सौदे पर PM नरेंद्र मोदी को दी बहस की चुनौती


राहुल गांधी की ओर से जेपीसी जांच की मांग और 24 घंटे में जेटली को जवाब देने के व्यंगात्मक सुझाव पर शाह ने कहा, ‘24 घंटे क्यों जब आपके पास आपकी जेपीसी-झूठी पार्टी कांग्रेस है.’




इससे पहले राफेल डील को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार करते हुए कहा था कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं. सर्जरी के बाद वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने कीमतों को लेकर जो आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरह गलत हैं.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/ravi-shastri-talks-about-t-20-series-415665.html

No comments:

Post a Comment