Wednesday, 29 August 2018

जम्‍मू-कश्‍मीर : बांदीपोरा के हाजिन में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी


READ MORE

उत्‍तर कश्‍मीर के बांदीपोरा के हाजिन में एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. अभी तक की खबर के मुताबिक सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेर लिया है और फायरिंग जारी है.जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बांदीपोरा के हाजिन में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं. पुलिस ने सेना के जवानों के साथ इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया. दोनों ओर से फायरिंग की जा रही है. अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. फायरिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आतंकी दो से तीन की संख्‍या में हो सकते हैं. आतंकी लगातार सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहे हैं.


गौरतलब है कि सुरक्षा बलों द्वारा बुधवार को  हिजबुल के एक शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादियों को मार गिराए जाने के कुछ ही घंटों बाद जम्मू के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने चार पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी. आतंकवादियों ने शोपियां जिले के अरहामा में पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. गोलीबारी में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और उन्हें चिकित्सकीय उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.


इसे भी पढ़ें :-हिजबुल के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेर


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/ravi-shastri-talks-about-t-20-series-415665.html

No comments:

Post a Comment