Thursday, 30 August 2018

जम्मू-कश्मीरः आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को किया अगवा


READ MORE

आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के अलग-अलग इलाकों से पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को अगवा कर लिया. ये घटना आतंकवादी सैय्यद सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे को एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद हुई है. पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और कहा है कि वह अगवा किए जाने संबंधी रिपोर्टों का पता लगा रही है.ये भी पढ़ेंः कश्मीर: आतंकियों के मददगार 4 युवकों पर पर लगा PSA, भेजे गए जेल


वहीं घटना की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि आंतकवादियों ने कम से कम पांच लोगों को शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और अवंतिपोरा से अगवा किया है. अगवा किए गए लोगों के परिवार वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस में काम करते हैं. इनमें पुलिस उपाधीक्षक का भाई भी शामिल है.


ये भी पढ़ेंः 35 A पर अगली सुनवाई अब कल, जम्मू और कश्मीर में मची है सियासी हलचलइसी घटना में गांदरबल जिले से अगवा किए गए पुलिसकर्मी के परिजन को आंतकवादियों द्वारा बुरी तरह पिटाई करने के बाद छोड़ दिया है.

No comments:

Post a Comment