Tuesday, 28 August 2018

इलाज के लिए दोबारा अमेरिका जाएंगे पर्रिकर


READ MORE

मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बुधवार की रात इलाज के लिए अमेरिका रवाना होंगे. उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी. पैंक्रियाज़ संबंधी बीमारी के लिए उनता इस साल तीन महीने तक अमेरिका में इलाज चला था और वह जून में भारत लौटे थे. इस महीने की शुरुआत में वह स्वास्थ्य जांच के लिए फिर से अमेरिका गए थे.ये भी पढ़ेंः US से इलाज कराकर स्वदेश लौटे गोवा के CM मनोहर पर्रिकर


अमेरिका से लौटने के एक दिन बाद ही वह हेल्थ चेक-अप के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे और आज यानी बुधवार को गोवा वापस आने वाले थे. लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर बुधवार रात मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना होंगे. अधिकारी ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के संबंध में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया.


बता दें कि मनोहर पर्रिकर को 28 फरवरी को डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  इससे पहले मुंबई में भी उनका इलाज हुआ था. जिसके बाद वह जल्द ही गोवा वापस आ गए थे.ये भी पढ़ेंः गोवा CM ने तीन महीने बाद संभाला कामकाज, वीडियो जारी कर शुभचिंतकों को कहा शुक्रिया


मुंबई से लौटकर पर्रिकर ने विधानसभा में बजट पेश किया था. कुछ दिन घर पर रहने के बाद उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद 5 मार्च को उन्हें फिर से लीलावती अस्पताल ले जाना पड़ा था, जिसके बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें सात मार्च को अमेरिका ले जाया गया था.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/Hu9dLY6qqnM/story01.htm

No comments:

Post a Comment