Friday, 31 August 2018

जनवरी 2019 तक टली आर्टिकल 35A की सुनवाई, जम्‍मू में पंचायत चुनाव के बाद होगा कोई फैसला


READ MORE

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होने वाली आर्टिकल 35A की सुनवाई टल गई है. अब इस मामले की अगली सुनवाई  जनवरी 2019 के दूसरे हफ्ते में होगी. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय बेंच ने सुनवाई स्थगित करने का फैसला किया. सुनवाई के दौरान सरकार ने कानून-व्‍यवस्‍था का हवाला देते हुए मामले की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी.सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को आर्टिकल 35A पर हो रही सुनवा टाल दी गई. सुनवाई से पहले सरकार ने कोर्ट से कहा था कि जम्‍मू-कश्‍मीर में लोकल बॉडी के चुनाव में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. अगर आर्टिकल 35A को लेकर कोई फैसला आता है तो इससे कानून और व्‍यवस्‍था में दिक्‍कत आ सकती है. चुनाव दिसंबर में होने हैं. सरकार की बात पर गौर करते हुए कोर्ट ने पंचायत चुनाव के बाद ही इस मामले में सुनवाई करने के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए जनवरी 2019 का समय दिया है.


गौरतलब है कि इस मुद्दे पर अलगाववादियों ने शुक्रवार को बंद का ऐलान किया था. बंद के कारण घाटी में दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान बंद हैं. बंद के चलते सड़कों से सभी तरह के वाहन नदारद हैं. 35A भारतीय संविधान का वह अनुच्छेद है जो जम्मू-कश्मीर विधानसभा को लेकर प्रावधान करता है. यह राज्य को यह तय करने की शक्ति देता है कि जम्मू  का स्थाई नागरिक कौन है? वैसे 1956 में बने जम्मू कश्मीर के संविधान में स्थायी नागरिकता को परिभाषित किया गया था.


इसे भी पढ़ें :-आखिर क्यों मचा है आर्टिकल 35A पर कोहराम? जानें पूरा मामला


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/karnataka-election-siddaramaiah-attacks-pm-modi-1360901.html

No comments:

Post a Comment