Wednesday, 29 August 2018

क्या नोटबंदी पर 'झूठ' के लिए माफी मांगेंगे प्रधानमंत्री मोदी: कांग्रेस


READ MORE

नोटबंदी के बाद जमा हुए नोटों का आधिकारिक आंकड़ा सामने आने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या वह ‘झूठ बोलने’ के लिए माफी मांगेंगे. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘आरबीआई की रिपोर्ट से फिर साबित हो गया है कि नोटबंदी व्यापक स्तर की ‘मोदी मेड डिज़ास्टर’ थी. चलन से बाहर हुए 99.30 फीसदी नोट वापस आ गए हैं.’ये भी पढ़ेंः नोटबंदी में लोगों ने भगवान को भी लगाया चूना, तिरुपति में चढ़े 25 करोड़ के पुराने नोट


सुरजेवाला ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2017 में स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में दावा किया था कि तीन लाख करोड़ रुपये वापस आ रहे हैं.’ उन्होंने सवाल किया, ‘मोदी जी, क्या आप वह झूठ बोलने के लिए माफी मांगेंगे?’


ये भी पढ़ेंः जब पूरा देश बैंकों की लाइन में खड़ा था तब नीरव मोदी ने कमा लिए 90 करोड़


आरबीआई ने आज आंकड़े जारी कर बताया कि नोटबंदी के दौरान 15 लाख 41 हजार करोड़ रुपये चलन में थे. इनमें से 15 लाख 31 हजार करोड़ रुपये अब तक वापस आ चुके हैं.


Article source: http://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ashokas-manuscripts-are-intentionally-destroyed-says-bihar-cm-nitish-kumar-1356361.html

No comments:

Post a Comment