READ MORE
अगरतला में एक छात्र ने स्कूल बिल्डिंग से छलांग लगाकर उस वक्त खुदकुशी करने की कोशिश की, जब उसके टीचर ने कथित रूप से उसकी गर्लफ्रेंड से हाथ पर राखी बंधवाने के लिए दबाव बनाया.ये भी पढ़ेंः स्कूल में नहीं मिल रहा था दोबारा एडमिशन तो 10वीं के छात्र ने उठाया ये कदम
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना एक प्राइवेट स्कूल की है. सोमवार को प्रिंसिपल और दूसरे टीचर्स ने छात्र, उसकी गर्लफ्रेंड और उनके मां-बाप को बुलाया और लड़की से छात्र के हाथ पर राखी बांधने को कहा. लेकिन दोनों ने ऐसा करने से मना कर दिया. इसके बाद छात्र ने स्कूल बिल्डिंग के दूसरे मंजिल पर जाकर वहां से छलांग लगा दी. छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है.
ये भी पढ़ेंः मनचले से परेशान बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
इस घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्र और उनके मां-बाप ने विरोध प्रदर्शन किया. वो घटना के लिए ज़िम्मेदार टीचर्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. स्कूल अथॉरिटीज़ द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.
No comments:
Post a Comment