Thursday, 30 August 2018

पंजाब के ताना गांव में धमाका, एक की मौत, एक घायल


READ MORE

पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब के ताना गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव में हुए धमाके में एक युवक की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है.पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर धमाके की वजह क्या है. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.


जानकारी के अनुसार, हादसा गांव के सरपंच प्रेम चंद के घर पर उस वक्त हुआ जब घर पर निर्माण कार्य चल रहा था और मजदूरों को ईंटों में एक बमनुमा चीज मिली ओर उससे ये धमाका हुआ. धमाके में मृत व्यक्ति का नाम सुच्चा सिंह बताया जा रहा है.


धमाके में घायल युवक को पटियाला के अमर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ये धमाका कैसे हुआ और बमनुमा चीज ईंटों में कैसे आई इसकी जांच के लिए मौके पर पुलिस ओर फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है. उधर सरपंच का आरोप है कि ईंटों में बमनुमा चीज किसी ने साजिश के तहत रखी होगी और साजिशकर्ता उसी के गांव का ही कोई व्यक्ति है.इसे भी पढ़ें-
कैलाश मानसरोवर यात्रा के बहाने क्या संदेश देना चाहते हैं राहुल गांधी?
श्रीनगर : NIA ने हिजबुल के चीफ सैयद सलाहुद्दीन के बेटे को किया गिरफ्तार


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/9_BHcA-jYqA/story01.htm

No comments:

Post a Comment