READ MORE
महाराष्ट्र के पुणे स्थित भीमा-कोरेगांव में इस साल की शुरुआत में भड़की हिंसा के मामले में पुणे पुलिस ने कई शहरों में एक साथ छापेमारी कर 5 कथित नक्सल समर्थकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन लोगों के घरों से उनके लैपटॉप, मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज़ ज़ब्त किए हैं. पुणे पुलिस का दावा है कि इस लोगों के तार कई बड़े नक्सलियों से जुड़े हो सकते हैं.इस मामले में अब तक पुलिस ने हैदराबाद से कवि और वामपंथी बुद्धिजीवी वरवर राव, फ़रीदाबाद से सुधा भारद्वाज और दिल्ली से गौतम नवलखा को गिरफ़्तार किया है. वहीं ठाणे से अरुण फरेरा और गोवा से बर्नन गोनसालविस को हिरासक में लिया गया है. सुधा भारद्वाज नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक गेस्ट फ़ैकल्टी के रूप में पढ़ा रही हैं. हालांकि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने फरीदाबाद से गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज के ट्रांजिट रिमांड पर तीन दिन का स्टे लगा दिया है.
वहीं इसी मामले में पुणे पुलिस द्वारा गिरफ्तार दलित एक्टिविस्ट गौतम नवलखा को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिल गई, लेकिन यह राहत सिर्फ एक दिन के लिए है. हाईकोर्ट आज सुबह फिर नवलखा की याचिका पर सुनवाई करेगा.
देश-दुनिया की लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ के लिए जुड़े रहिए News18 Hindi के साथ…
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ONO7Nn7LsFs/story01.htm
No comments:
Post a Comment