READ MORE
जैन मुनि विश्रांत सागर ने विवादित बयान देते हुए देश भर की लड़कियों को सामग्री बताया है और उन्हें संयमित रहने की सलाह दी है. साथ ही उन्होंने कहा है कि लड़कियों के खिलाफ अपराध की घटनाओं में 95 फीसदी गलती लड़कियों की होती है.सीकर जिला मुख्यलय पर चातुर्मास कर रहे जैन मुनि विश्रांत सागर ने बुधवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में लड़कियों को बेहद संभल कर चलने की ज़रूरत है क्योंकि लड़कियों को अपने पीहर पक्ष और ससुराल पक्ष दोनों की इज्जत बचाकर रखनी है.
यही नहीं जैन मुनि ने लड़कियों को सामग्री बताया. उन्होंने कहा की आज के समय में लड़कियों को पाश्चात्य संस्क्रति के बहकावे में नहीं आकर संस्कार के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/golden-razor-for-shaving-in-maharashtras-saloon-1382731.html
No comments:
Post a Comment