READ MORE
सोशल मीडिया के ज़माने में जहां लोगों के बीच बढ़ता फासला एक हकीकत बनता जा रहा है, ऐसे में किसी का साथ पाने के लिए बस रुपये खर्चने की बात कुछ अटपटी से लग सकती है. अगर इसमें मानसिक स्वास्थ्य सक्रियता (एक्टिविज्म) भी जोड़ दिया जाए, तो ये एक घातक कॉकटेल साबित हो सकता है.लेकिन ऐसा ही कुछ मुंबई के एक 29 साल के उद्यमी कौशल प्रकाश ने किया है. हाल ही में उन्होंने एक ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम ही काफी विवादास्पद है. प्रकाश कहते हैं कि ‘रेंट अ बॉयफ्रेंड’ या आरएबीएफ ऐप का मकसद लोगों को मानसिक समस्याओं जैसे अवसाद और अकेलापन से उबारना है.
इस युवा उद्यमी का दावा है कि ऐप के नाम के इतर इस सर्विस में कुछ भी रोमांटिक या गंदा नहीं है. पेशे से इंटीरियर डेकोरेटर, कौशल का इस बारे में कहना है कि ये ऐप ह्यूमन इमोशन से जुड़ा है. इसका मकसद देश में लोगों को डिप्रेशन से निकालना है. इसके माध्यम से ना तो कोई प्राइवेट डेट होगी और ना ही सेक्सुअल रिलेशनशिप स्थापित होंगे.
उन्होंने कहा, ‘हम केवल हर घंटे की कीमत पर एक दोस्त मुहैया करा रहे हैं. ये किसी भी दूसरे सर्विस की तरह है जहां ग्राहक सेवा के बदले उसकी कीमत अदा करते हैं. इस सर्विस में किसी का साथ पाने और अवसाद का इलाज करने के लिए हम एक कीमत वसूल करेंगे.’ आरएबीएफ को इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था. इसके संस्थापकों का कहना है कि ये अवसाद से पीड़ित लोगों के लिए सेवा प्रदान करता है.प्रकाश कहते हैं, ‘बहुत से लोग अकेलेपन के कारण अवसाद का शिकार होते हैं. कई बार कुछ लोगों को केवल इतना चाहिए होता है कि कोई उनकी बात सुनें, उन्हें सांत्वना दे. और आरएबीएफ बिल्कुल यही देने का वादा करता है.’
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/virat-kohli-team-india-india-vs-south-africa-super-game-415880.html
No comments:
Post a Comment