READ MORE
घाटे में चल रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया में फिलहाल विनिवेश नहीं होगा. सूत्रों के अनुसार एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात संसदीय समिति के सामने कही. परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति पर संसद की स्थायी समिति ने अधिकारियों से सरकार द्वारा एयर इंडिया में डाली गयी पूंजी के बारे में भी जानकारी मांगी. इस समिति के अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन हैं.सूत्रों ने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी समिति के सामने पेश हुए और एयर इंडिया की विनिवेश योजना के सवाल पर नागर विमानन सचिव आर एन चौबे ने कहा, ‘यह फिलहाल में नहीं होगा.’
यह भी पढ़ें: एयर इंडिया के लिए केंद्र ने मंजूर किया 7000 करोड़ का बेलआउट पैकेज
सरकार एयर इंडिया की हिस्सेदारी बेचने में नाकाम रही और अब कंपनी को फिर से खड़ा करने की दिशा में काम कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, विभिन्न सदस्यों ने एयर इंडिया में करदाताओं के डाले गये पैसों का ब्योरा मांगा. कुछ सदस्य ने एयर इंडिया के लिये आवंटित धन के बारे में और उनकी किस तरह उपयोग हुआ यह जानने की इच्छा जतायी.यह भी पढ़ें: एयर इंडिया ने केबिन क्रू को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर न डालें अभद्र वीडियो
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/ravi-shastri-talks-about-t-20-series-415665.html
No comments:
Post a Comment