Thursday, 30 August 2018

बाढ़ राहत के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने केरल सीएम को दिए 21 करोड़ रुपये


READ MORE

केरल बाढ़ राहत के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने मुख्‍यमंत्री आपदा राहत कोष में 21 करोड़ रुपये दिए हैं. फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन को यह राशि सौंपी. इसके साथ ही फाउंडेशन पुनर्निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये अलग से खर्च किए जाएंगे. नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस फांउडेशन केरल को फिर से खड़ा करने के लिए संकल्पित है. उन्‍होंने पत्रकारों से कहा कि सभी को आगे आकर इस आपदा के समय में मलयाली लोगों की मदद करनी चाहिए.रिलायंस फाउंडेशन के 30 लोग 14 अगस्‍त से राहत कार्यों में लगे हुए हैं. रिलायंस फाउंडेशन इंफॉर्मेशन सर्विसेज ने राज्‍य आपदा प्रबंधन विभाग के साथ मिलकर टोल फ्री हेल्‍पलाइन के जरिए करीब 1600 लोगों को बचाया है. फाउंडेशन एर्नाकुलम, वायानाड, अलापुझा, थ्रिसूर, इदुक्‍की और पथानामथिट्टा जिलों में जमीनी स्‍तर पर राहत कार्यों में लगा हुआ है.


रिलायंस रिटेल ने 160 राहत कैंपों में रेडी टू ईट खाना, ग्‍लूकोज और सैनिटरी नैपकिन भेजे हैं. साथ ही राशन किट,कपड़े और बर्तन भी पहुंचाए गए हैं. नीता अंबानी ने हरिपद रिलीफ कैंप का दौरा भी किया. यहां उन्‍होंने बच्‍चों से मुलाकात की और उन्‍हें ड्राइंग बांटी.


 डिस्क्लेमरः न्यूज 18 हिंदी नेटवर्क 18 समूह का हिस्सा है. न्यूज 18 हिंदी और अन्य डिजिटल, प्रिंट और टीवी चैनल नेटवर्क 18 के अंतर्गत आते हैं. नेटवर्क 18 का स्वामित्व और प्रबंधन रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाथ में है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/fa4VJSeXgO4/story01.htm

No comments:

Post a Comment