READ MORE
हिजबुल मुजाहिदीन ने पुलिसवालों के अगवा घरवालों को रिहा करने का दावा किया है. हिजबुल के कमांडर रियाज नाइकू ने कहा कि सभी अगवा लोगों को छोड़ दिया गया है. उसने पुलिसवालों को चेतावनी दी है कि वे आतंक विरोधी अभियानों में शामिल न हो नहीं तो उन्हें निशाना बनाया जाएगा. नाइकू ने कहा कि पुलिसवालों के रिश्तेदारों को इसलिए अगवा किया गया ताकि यह संदेश दिया जा सके कि आतंकी जब चाहे तब उनके घरों को निशाना बना सकते हैं.नाइकू ने वीडियो संदेश में कहा कि उनकी लड़ाई पुलिस से नहीं है. पुलिस उन्हें लड़ने को मजबूर कर रही है. हिजबुल की ओर से जारी ऑडियो संदेश में नाइकू कहता है, ‘हम लोगों को बताना चाहते हैं कि भारत हमारा दोस्त नहीं है और हमें शेख अब्दुल्ला से सबक सीखना चाहिए.’ उसने आगे कहा कि भारत कश्मीरी लोगों को बांटने में लगा हुआ है और पुलिस इस नीति की शिकार हो रही है. नाइकू का यह ऑडियो 11 मिनट का है.
बकौल नाइकू, ‘हमारी जंग जम्मू कश्मीर पुलिस नहीं है लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें अपने ही लोगों के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है.’ उसने दावा किया कि आतंकी पुलिस के प्रति उदार हैं लेकिन उन्हें कार्रवाई के लिए मजबूर किया जा रहा है. नाइकू यह कहते हुए सुना गया, ‘हम आपको नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते लेकिन हम आपको अपनों से दूर होने के दर्द का अहसास कराना चाहते हैं.’
हिजबुल कमांडर ने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि छह लाख कश्मीरी लोगों ने आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान की है. उसने कहा, ‘आप(पुलिस) को हमारे नौजवानों के करियर खराब नहीं करने चाहिए. जंग परिवारों से नहीं है और उन्हें इससे दूर रखा जाना चाहिए.’नाइकू ने राजनीतिक बंदियों को रिहा करने की मांग भी की. वह यह कहते हुए सुनाई दिया कि सभी कैदियों को तीन दिन में रिहा किया जाए. उसने कहा, ‘हम आप से कह रहे हैं क्योंकि आप हमारे अपने कश्मीरी मुस्लिम हैं लेकिन कुछ और ही कर रहे हैं.’
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/team-india-west-indies-chris-gayle-mahendra-singh-dhoni-ind-vs-wi-465168.html
No comments:
Post a Comment