READ MORE
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक परिवार तलाशी अभियान के दौरान घर के अंदर कथित तौर पर गोलियां चलाने पर सुरक्षाबलों के साथ बहस करते दिखाई दे रहा है.यह वीडियो फेसबुक और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति सुरक्षाबल के जवान से लगातार यह पूछ रहा है कि उसने घर के अंदर गोली क्यों चलाई.
इस वीडियो में व्यक्ति यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है, ‘आपने गोली क्यों चलाई जब अंदर कोई नहीं था? कौन सा कानून आपको ऐसे करने की इजाजत देता है? हमारे घरों के अंदर हमें परेशान करने का आपको क्या अधिकार है?’
इस पर सुरक्षा बल का एक जवान गुस्साए व्यक्ति,उसके परिजन और पड़ोसियों को शांत करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है.
Kashmir 2018.
India, How can you win this war ?#Kashmir pic.twitter.com/ltGzLT8OL8— Rouf Sadiq Tantray (@rouftantrays) August 30, 2018
वह कहता है, ‘यह गोली दुर्घटनावश चली है. कोई जख्मी नहीं हुआ है.’
हालांकि यह जवाब उनको शांत नहीं कर सका और मकान मालिक यह कहता दिखाई दिया, ‘अगर गोली किसी को लग जाती तो आप क्या करते? अगर आप हमें मारना चाहते हो तो सीधे हमें गोली मारो.’
वहीं पुलिस और सेना के अधिकारियों ने इस वीडियो की सच्चाई पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/peoples-trust-has-got-affected-in-judiciarycji-responsible-to-solve-this-1371108.html
No comments:
Post a Comment