READ MORE
छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने 160 अकाउंट्स ऑफिसर, एक्साइज सब-इंस्पेक्टर और दूसरे पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए प्रीलिम्स की परीक्षाएं 17 फरवरी 2019 को होंगी. इनकी मेंस परीक्षाएं 21, 22, 23 और 24 जून को होंगी.ये भी पढ़ें- अब UPSC कैंडिडेट वापस ले सकेंगे अपना आवेदन, 2019 से होगी शुरुआत
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 दिसंबर से शुरू होगी. आवेदन 5 जनवरी को रात 12 बजे तक कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- रक्षा मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाईआयु सीमा-
डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 28 साल के बीच होनी चाहिए. दूसरे पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- ये 5 एजुकेशन ऐप्स बचाएंगे खर्चा, घर बैठें करें CGPSC-UPSC की पढ़ाई
योग्यता-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक को किसी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएट होना जरूरी है. अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें- http://www.psc.cg.gov.in/sites/default/files/adv-sse-2018.pdf
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर वैकेंसी, सैलरी होगी 1,20,400 रुपए
आवेदन शुल्क-
सामान्य वर्ग- 400 रुपए
आरक्षित वर्ग- 300 रुपए
चयन प्रक्रिया-
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनकी परफॉरमेंस के आधार पर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश में इस दिन होगी सेना की भर्ती रैली, 10वीं पास हैं तो न चूकें मौका
इन विभागों में है सरकारी नौकरियों की भरमार, तुरंत अप्लाई करें
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/hc-notice-to-center-and-aap-government-on-breastfeeding-facility-1452038.html
No comments:
Post a Comment