Thursday, 4 October 2018

राजकोट टेस्ट: पिच पर विराट कोहली को 2 अनजान लोगों ने घेरा, उड़े सुरक्षाकर्मियों के होश!


READ MORE

राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए पहले दिन 4 विकेट पर 364 रन बनाए. पहले दिन पृथ्वी शॉ ने डेब्यू मैच में ही शानदार शतक लगाया तो वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी गजब की अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि पहले दिन अच्छी बल्लेबाजी के साथ-साथ एक ऐसा वाकया भी हुआ जिसने सभी के होश उड़ा दिए. दरअसल जैसे ही चेतेश्वर पुजारा आउट हुए तो विराट कोहली मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे.विराट कोहली के क्रीज पर पहुंचते ही दो अनजान शख्स मैदान के अंदर घुस आए. इन दोनों युवकों ने बीच पिच पर विराट कोहली को घेर लिया और अपनी जेब से फोन निकालकर उनके साथ सेल्फी खींचने लग गए. दो लोगों के मैदान में घुसने और विराट को घेरने की तस्वीर देखकर स्टेडियम में तैनात सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए. सभी सुरक्षाकर्मी दौड़कर पिच तक आए और फिर इन दोनों युवकों को मैदान से बाहर ले जाया गया.



पिच पर घुसकर विराट के साथ सेल्फी लेते दो युवक (फोटो साभार- ट्विटर)

इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी चुनी. पृथ्वी शॉ डेब्‍यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय और चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने जिससे भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को राजकोट में चार विकेट पर 364 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. पृथ्वी और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़कर भारत के लिए अच्छा मंच तैयार किया जिसके बाद कोहली और अजिंक्य रहाणे (41) ने चौथे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी करके मेजबान टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

No comments:

Post a Comment