READ MORE
सबरीमाला मामले को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने केरल सरकार पर निशाना साधा है. शाह ने कहा कि केरल की लेफ्ट सरकार सबरीमाला के श्रद्धालुओं का दमन कर रही है. सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ये पहली बार है जब पार्टी ने खुलकर श्रद्धालुओं को समर्थन किया है.शाह ने कहा कि कोर्ट के फैसले को लागू करना संभव नहीं है. कार्यक्रम में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘आज केरल में धार्मिक विश्वास और राज्य सरकार की क्रूरता के बीच संघर्ष चल रहा है. सरकार ने 2000 से ज्यादा श्रद्धालुओं, और बीजेपी, आरएसएस के कार्यकर्ताओं को जेल में ठूंस दिया है. बीजेपी भगवान अयप्पा के भक्तों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है, लेफ्ट सरकार सचेत रहे.”
I want to tell those who want to foment violence in the name of court judgement that there are various temples which run on different rules, norms, traditions and rituals. There are many temples in India where men are not allowed too : Shri @AmitShah #BJP4Sabarimala pic.twitter.com/29yrBCy7os
— BJP (@BJP4India) October 27, 2018
शाह ने कहा, ”कोर्ट के जजमेंट के नामपर जो परंपराओं को तोड़ना चाहते हैं, उनको बता दूं कि देशभर के कई मंदिर ऐसे हैं जो अलग-अलग परंपराओं से चलते हैं. भगवान अयप्पा के कई मंदिर देश में बने हैं, वहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित नहीं है. इस मंदिर में अयप्पा की ब्रह्मचारी मूर्ति लगी है, इसलिए ऐसा है. देश के कई मंदिर ऐसे भी हैं जहां सिर्फ महिलाएं प्रवेश कर सकती हैं, पुरुषों का प्रवेश वर्जित है”
अमित शाह केरल के कन्नूर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे. अमित शाह ने कहा, ”केरल के भाजपा कार्यकर्ता अय्यप्पा के भक्तों के साथ हर कीमत पर खड़े रहेंगे. मैं यहां मुख्यमंत्री और कम्युनिस्ट सरकार को चेतावनी देने के लिए आया हूं कि न्यायालय के फैसले के नाम पर हिंसा पैदा मत करिए.”
ये भी पढ़ें:
सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान, आतंकी हमले का रिस्क सीरिया से 3 गुना अधिकः रिपोर्ट
पूर्व NCP नेता तारिक अनवर की 19 साल बाद कांग्रेस में वापसी, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
No comments:
Post a Comment