Saturday, 27 October 2018

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- शौचालय जाने के लिए कश्मीरी नेता हुर्रियत से मांगते हैं अनुमति


READ MORE

कश्मीर घाटी में पथराव में सेना के एक जवान की मौत के मामले में मुख्यधारा के कश्मीरी नेताओं की चुप्पी की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि वे नेता हुर्रियत की बिना अनुमति के शौचालय तक नहीं जा सकते हैं.केंद्रीय मंत्री, सिपाही राजेंद्र सिंह की मौत पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की चुप्पी के सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे. सेना के जवान का शुक्रवार को एक अस्पताल में निधन हो गया था. युवकों के एक समूह की ओर से किये गए पथराव के दौरान उन्हें सिर पर चोट आई थी.


यह भी पढ़ें: 2015 के मुकाबले इस साल 200% ज्यादा कश्मीरी युवा बन गए आतंकी


सिंह ने कहा, ‘मैं और (राज्य) के राज्यपाल एक कार्यक्रम में साथ में थे. उन्होंने हुर्रियत के बारे में कहा कि वे पाकिस्तान से इजाजत लिए बिना शौचालय नहीं जाते हैं.’केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘जहां तक (कश्मीर की) तथाकथित मुख्यधारा की राजनीतिक पार्टियों की बात है तो मुझे यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि उनकी स्थिति और खराब है. वे हुर्रियत की इजाजत के बिना शौचालय भी जाते हैं.’


यह भी पढ़ें: आतंकवाद पर सेना प्रमुख ने पाक को चेताया- सुधर जाओ वरना और भी रास्ते हैं!


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/QVQrpedd0CU/story01.htm

No comments:

Post a Comment