READ MORE
एसएएचएमएटी (सहमत) की ओर से गांधी जयंती मनाने के लिए आयोजित किए गए एक व्याख्यान में 87 वर्षीय जाने-माने इतिहासकार इरफान हबीब ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. इतिहासकारों, विद्वानों, कलाकारों, छात्रों और अन्य को संबोधित करते हुए हबीब ने कहा, ‘आज, देश की भाजपा सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक जैसा व्यवहार कर रही है. मेरे ख्याल से इस वक्त हमें राष्ट्रपिता के तौर पर उनकी विरासत का जश्न मनाना चाहिए.’बता दें कि 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ नाम की योजना शुरू की थी. जो उनकी महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इस योजना का मकसद महात्मा गांधी की 150वीं जयंती यानी दो अक्टूबर 2019 तक भारत को खुले में शौच मुक्त मुल्क बनाना है. इस योजना के लोगो के तौर पर गांधी जी के चश्मे की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है.
इससे पहले अपने संबोधन में ‘पीपुल्स हिस्ट्री ऑफ इंडिया’ के लेखक ने राष्ट्रवाद और गांधी के विचार पर बात की और कहा कि राष्ट्र की अवधारणा देश से अलग है. उन्होंने कहा, ‘एक देश तब एक राष्ट्र बनता है तब इसे राजनीतिक इकाई के रूप में बनाने के गंभीर प्रयास किए जाते हैं.’
उन्होंने कहा, ‘भारत ने औपनिवेशिक काल में आजादी के संघर्ष के दौरान राष्ट्रवाद को सीखा है न कि कुछ प्राचीन ग्रंथों से जैसा कुछ दक्षिणपंथी संगठन हमें विश्वास दिलाना चाहते हैं.’ अपने संबोधन में इतिहासकार ने भारत को लेकर गांधी जी के शुरुआती नजरिये के बारे में बात की जो उन्होंने अपनी किताब ‘हिन्द स्वराज’ में लिखा हैं.हबीब ने कहा, ‘ उन्होंने ‘हिन्द’ शब्द को इस्तेमाल किया है न कि ‘भारत’ का. भारत को लेकर गांधी जी का नजरिया बहुत व्यापक था.’ इतिहासकार ने लोगों से 13 जनवरी को बड़े पैमाने पर मनाने की गुजारिश की. इस दिन गांधी जी के आमरण अनशन की सालगिरह होती है. इसके कुछ दिनों बाद गांधी जी की दिल्ली में हत्या कर दी गई थी.
हबीब ने कहा, ‘पाकिस्तान में उनकी हत्या की खबर सुनकर मुस्लिम महिलाओं ने अपने हाथों की चूड़ियों को तोड़ दिया था. वो अलग वक्त था. हमें मान लेना चाहिए.’
ये भी पढ़ें- अब तनुश्री दत्ता के निशाने पर आए बिग बी, बोलीं- ‘मुझे काफी दुख पहुंचा’
Article source: http://timesofindia.feedsportal.com/c/33039/f/533916/s/377afda0/sc/24/l/0Ltimesofindia0Bindiatimes0N0Cindia0CSeven0Enew0Eairports0Eto0Ecome0Eup0Ein0EUttar0EPradesh0Carticleshow0C30A9583630Bcms/story01.htm
No comments:
Post a Comment