READ MORE
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को गांधी जयंती पर कहा कि महात्मा गांधी के विचारों, उपदेशों और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी.मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 149वीं जयंती पर लोगों से स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया. उनका कहना है कि स्वच्छता की महात्मा गांधी के दिल में बेहद खास जगह थी.
मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और महाराष्ट्र में एक पदयात्रा में हिस्सा लिया.
फड़नवीस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. हम लोग बापू की 150वीं जयंती मनाने जा रहे है तो हमें इस साल स्वच्छ भारत अभियान बापू को समर्पित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए.’
Shat Shat Naman to #MahatmaGandhi ji on his birth anniversary today.
As we are entering Bapu’s 150th birth anniversary year, let us strive to work hard to dedicate a #SwachhBharat to Him, this year!#Gandhi150 #GandhiJayanti @SwachhBharat pic.twitter.com/FFHlkFSSm5— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 2, 2018
उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘स्वच्छ मन से स्वच्छ देश तक. बापू के विचारों से प्रेरणा लेना और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी.’
मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है और मुख्यमंत्री ने उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जय जवान जय किसान! अपनी सादगी और महान नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले भारत माता के एक महान बेटे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर हमारी ओर से शत शत नमन.’
Jai Jawan, Jai Kisan !
Our Salutations to a great son of Bharat Mata, known for his simplicity and great leadership, our Former PM #LalBahadurShastri ji, on His Birth Anniversary!
जय जवान,जय किसान!
भारताचे माजी पंतप्रधान श्री लाल बहादूर शास्त्री यांना जयंतिदिनी विनम्र अभिवादन! pic.twitter.com/5lNVAOoUjA— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) October 2, 2018
राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने वर्धा में महात्मा गांधी के सेवाग्राम आश्रम में स्थित बापू कुटीर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
ये भी पढ़ें: गांधी के बारे में ये 5 बातें सरासर झूठ हैं!
Article source: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-16300184.html
No comments:
Post a Comment